• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जूनियर हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता-मधु का जलवा: चार-चार गोल दागे

बिलासपुर। चीन के मोकी शहर में आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई की आवासीय हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं गीता यादव और मधु सिदार ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार गोल किए। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

टूर्नामेंट के मुकाबलों में दोनों खिलाड़ियों ने लगातार प्रभावी खेल दिखाया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में मधु सिदार ने गोल कर भारत की जीत में योगदान दिया। इसके बाद मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 11-1 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गीता यादव ने दो गोल किए।

पाकिस्तान के खिलाफ भी दिखाया दम

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ की दोनों खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इस मैच में गीता यादव और मधु सिदार ने दो-दो गोल दागे। पूरे टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों के खाते में चार-चार गोल रहे।

खेल विभाग ने किया सम्मान

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गीता और मधु ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल कौशल से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बिलासपुर आवासीय हॉकी अकादमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर कुलदीप बरार और बिलासपुर के खेल अधिकारी सुशील मौजूद रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1
    रायगढ़ की बेटियों के सिर सजा अंतरराष्ट्रीय पदक:…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in