• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी – आरोपी विवेक डडसेना गिरफ्तार

  • गिरवी रखने का झांसा देकर बेची गाड़ी, पैसे मांगने पर दिया फर्जी चेक – सायबर तकनीकी से पकड़ा गया आरोपी
  • आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार की खरीदी- बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने सायबर तकनीकी के आधार पर धर दबोचा। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

क्या है पूरा मामला

दिनांक 27.05.2026 को प्रार्थी चंद्रप्रकाश जायसवाल निवासी सर्वमंगला नगर, दुरपा कोरबा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.10.2024 को उसने आरोपी विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना, निवासी ग्राम करनौद थाना बिर्रा से फॉर्च्यूनर वाहन क्र. CG 11 BN 1748 को गिरवी रखने/बिक्री करने का 20 लाख रुपये में सौदा किया था।

आरोपी ने उक्त वाहन को अन्य व्यक्ति के पास बेच दिया। जब प्रार्थी ने सौदे की रकम वापस मांगी तो आरोपी ने फर्जी चेक थमा दिया। चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

त्वरित मामला दर्ज, सायबर तकनीकी से पकड़ा आरोपी

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 267/26 धारा 318(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आज दिनांक 19.06.2026 को उसे उसके सकुनत से हिरासत में लिया।

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किए जाने से कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त

पूछताछ में आरोपी विवेक डडसेना ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को आज ही विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील

वाहन खरीदी-बिक्री में रकम देने से पहले वाहन के दस्तावेज और मालिकाना हक की पूरी जांच कर लें। बड़े लेन-देन बैंक के माध्यम से करें और किसी भी संदेह पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्र.आर. सुनील सिंह, आर. श्याम राठौर, प्रकाश द्विवेदी एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 4.42.30 PM
    नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी – पामगढ़…
  • WhatsApp Image 2025-04-17 at 7.38.28 PM
    जमीन खरीददारी बेचोईया अऊ शेयर ट्रेडिंग म मुनाफा के…
  • Untitled-1 copy
     जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in