• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से करीब 56 लाख रुपये के गहने हुए चोरी

इलाके में सनसनी का माहौल*
पेंड्रा। मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में एक घटना सामने आई है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके घर से करीब छप्पन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला उजागर हुआ है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही के बगरार गांव का है  जहां पर रहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई थी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उम्र और बीमारी से हुई यह सामान्य मौत है। उनके पति दुलीचंद राय (80) एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। दंपति की कोई संतान नहीं है।

*महिला की मौत के बाद परिजनों ने गर्मी का मौसम और शव कंपोज न हो इसके लिए जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं मामले में उस समय नया मोड़ आया जब 21 अप्रैल को घर की तलाशी लेने पर पता चला कि एक सूटकेस और एक पेटी गायब है, जिसमें पुश्तैनी जेवर रखे हुए थे। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई तो घर से कुछ मीटर दूर खाली सूटकेस और पेटी लावारिश अवस्था मे बरामद हुई। इससे साफ हो गया कि घर में बड़ी चोरी हुई है। वहीं इस खुलासे के बाद अब महिला की मौत पर भी संदेह गहरा गया है। वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामान्य मौत थी या फिर चोरी के इरादे से किसी के द्वारा हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही पुलिस साइबर सेल डॉग स्कोर्ट व फोरेंसिक टीम को मौके पर भेज दिया है।।वही मृतका के पति दुलीचंद राय जिनकी उम्र 80 साल है उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पहले और बाद की परिस्थितियों को बारीकी से जांच रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में    दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in