• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 5 अभ्यार्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 4 अभ्यार्थियों ने जमा किया नामांकन पत्र

सक्ती/बेलादुला 25 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 25 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 05 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 4 अभ्यार्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 1 एवं

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 2 अभ्यार्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 – सक्ती के लिए 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 – चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 – जैजैपुर के लिए 1 अभ्यार्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।

उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है।

नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-10-31-at-18.38.54-2
    जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 अभ्यर्थियों…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • 3e2b7630-aa7d-4cec-9794-add2261a4292
    चन्द्रपुर महानदी ले जल उठाए बर रवाना होइस पराऊ बैगा…
  • WhatsApp-Image-2023-12-21-at-15.07.57
    Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान…
  • IMG-20250208-WA0000-1-780x470
    मीडिया प्रतिनिधि अऊ कलेक्टर कार्यालय के अधिकारि…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in