• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चन्द्रपुर महानदी ले जल उठाए बर रवाना होइस पराऊ बैगा कांवरिया संघ जैजैपुर

विधायक बालेश्वर साहू एवं नगर अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने कांवरियों को श्रध्दा पूर्वक रवाना कराया ०

० गौरी कन्या शिव मंदिर में 19 अगस्त सोमवार को जलाभिषेक ०

जैजैपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अगस्त सोमवार को गौरी कन्या शिव मंदिर में पुजा अर्चना कर जल चढ़ाया जायेगा। जिसमें शिव भक्तों द्वारा मां चन्द्रहासिनी तथा मां नाथलदाई की पावन धरा चन्द्रपुर से महानदी का पुजा अर्चना कर जल उठाया जायेगा। जिसके लिए विधायक बालेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, उपाध्यक्ष दिलीप चन्द्रा, थाना प्रभारी ललित चन्द्रा सहित गणमान्य नागरिकों ने पुजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर पराऊ बैगा कांवरिया संघ जैजैपुर को चन्द्रपुर के लिए रवाना किया।
हर हर महादेव, बोल बम का जयकारा करते हुए भक्त गण बाजे गाजे, झांकियों के साथ पराऊ बैगा कांवरिया संघ सैकड़ों की संख्या में निकले। जो रविवार को पैदल चलते हुए भगवान शिव का नाम जप करते हुए महानदी का जल लेकर चन्द्रपुर से जैजैपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


दिलीप चन्द्रा उपाध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को जैजैपुर के गौरी कन्या शिव मंदिर में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस दिन नगरवासियों द्वारा जगह-जगह चौंक चौराहा में भक्तों को भगवान शिव के नाम से प्रसाद वितरण किया जाता है।
चंदन धीवर एक शिव भक्त ने बताया कि चन्द्रपुर महानदी से जल उठाकर पराऊ बैगा कांवरिया संघ डभरा के सृजन स्कूल में रविवार दोपहर को ठहरेंगे। जहां दोपहर में डभरा के सेवा समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है। थोड़ी विश्राम करके पुनः रवाना होंगें। जो घोघरी होते हुए छपोरा पहुंचेंगे। जहां जायसवाल सेवा समिति द्वारा भक्तों को चाय बिस्किट, पुड़ी, सब्जी प्रसाद वितरण की जायेगी। थोड़ी विश्राम करके कांवरिया आगे बढ़ते हुए हसौद पहुंचेंगे। जहां सेवा समितियों द्वारा चाय, बिस्किट की व्यवस्था रखी गई है। कांवरिया आगे बढ़ते हुए रात्रि में बरदुली पहुंचेंगे। जहां जगेश्वर प्रसाद चन्द्रा सरपंच ग्राम पंचायत बरदुली सेवा समिति के द्वारा चन्द्रपुर से आ रहे कांवरियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन प्रसाद हेतु स्कूल में व्यवस्था रखी जायेगी। रात्रि विश्राम पश्चात भोर सुबह पुनः कांवरिया आगे की ओर बढ़ते हुए जैजैपुर पहुंचेंगे। जहां नगर के विभिन्न वार्डों में घुमकर गौरी कन्या शिव मंदिर पहुंचेंगे। जहां शिव जी का पुजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे और नगर वासियों सहित प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना करेंगे।
जैजैपुर गौरी कन्या शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक में श्रद्धालुओं को अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। चन्द्रपुर से जल लेकर आए कांवरियों का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर राजकुमार चन्द्रा, तिरीथ राम चन्द्रा, नीलमणी चन्द्रा, बाबा चन्द्रा, अभिषेक स्वर्णकार, गोपाल भारद्वाज, चंदन धीवर, राजेश यादव, विष्णु साहू, झल्लू यादव, करमु महंत, शशिकांत चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रति,
श्रीमान् संवाददाता महोदय,
प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया
को प्रकाशन हेतु सादर प्रेषित।

🙏🙏 भवदीय 🙏🙏
चंदन धीवर
कांवरिया संघ जैजैपुर

Related Posts:

  • Exif_JPEG_420
    राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 वां वर्ष डिजिटल…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.04.25 AM
    Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • Untitled-1
    देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए गोविंद…
  • WhatsApp Image 2025-03-30 at 6.55.08 PM
    सक्ती पुलिस ह हेलमेट वितरण कर रोड एक्सीडेंट कम करे…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in