जांजगीर-चांपा। 12 वर्षीया छात्रा ने कीटनाशक दवा सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर लिया है। घटना जैजैपुर थानान्तर्गत ग्राम बेलादुला का है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलादुला निवासी बाराती लाल धीवर की 12 वर्षीया पुत्री काजल धीवर ने 26 जून को अपने घर में रखे कीटनाशक दवा को सेवन कर ली। जिसे इलाज के लिए जैजैपुर सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां पर उसकी स्थिति नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिसकी मृत्यु हो गई है












