• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के अध्यक्षता म जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जलसंचयन विषय म जलसंवाहिनी के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार के आयोजित किये गिस

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जलसंचयन विषय पर जलसंवाहिनी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने निर्देशित किया कि हर नाला व गड्ढे के पास सोखता गड्डा बनवाया जाए जिससे वर्षा जल का संचयन हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हर पक्के मकान में जल संग्रहण (वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित किये जाएं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ग्रामों में कार्य नहीं हुआ है, वहां की बिंदुवार जानकारी एकत्र कर लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर पंचायत स्तर पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी रूप से घरों में लगाए गए टुल्लू पंप जप्त कर सम्बधित पर जुर्माना लगाया जाए। इसके साथ ही अतिरिक्त नल कनेक्शन को भी बंद करने के निर्देश दिए ताकि जल की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि 20 तारीख से पहले 50 पंचायतों में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था करते हुए तालाबों की सफाई एवं जल संचयन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, पी एच ई के कार्यपालन अभियंता सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी एवं जल वाहिनी समूह के सदस्य पुष्पा खर्से सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in