• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बच्चों के पैसा ले तिजोरी भरे के कोशिश म लगे हे नगर सरकार

स्विमिंग पुल शुल्क कम करें अन्यथा होगा आंदोलन – प्रशांत

“जेब कतराई बंद करे नगर पालिका”

जांजगीर. जांजगीर-नैला नगर पालिका की कांग्रेस सरकार अपनी विदाई की बेला में है। अपने बचे खुचे 05 महीने में वो जितना ज्यादा से ज्यादा समेटने की जुगाड़ में दिखाई पड़ रही है।
तिजोरी भरने की कोशिश अब स्विमिंग पुल तक आ पहुंची है, जहां बच्चों से शुल्क के नाम पर अनाप-शनाप वसूली की जा रही है। ठेकेदार द्वारा नगर सरकार के संरक्षण में जितनी राशि वसूली जा रही है, उसे देखकर लगता है मानो यह स्विमिंग पूल किसी फाइव स्टार होटल का हिस्सा हो।
भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने स्विमिंग पूल में लिए जा रहे शुल्क को न सिर्फ ज्यादा बताया बल्कि इसे नगर सरकार की जेब कतराई की संज्ञा भी दी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की अकर्मण्यता के चलते उक्त स्विमिंग पुल 10 साल में जैसे-तैसे तैयार हो सका। कुछ दिन चलने के बाद अचानक उसे बंद कर दिया गया। अब फिर से इसे चालू तो किया गया , पर ठेकेदार के हवाले कर दिया गया, जो शुल्क के नाम पर बच्चों से बड़ी राशि वसूल रहा है।
भाजपा नेता का आरोप है कि नगर सरकार को इस स्विमिंग पूल से ओलम्पिक के लिए खिलाड़ी तो दूर सामान्य तैराक तैयार कर पाना मुश्किल होगा, क्योंकि 45 मिनट के लिए 200 रुपया राशि देने शायद हो कोई तैयार हो।

निर्णय वापस ले अन्यथा होगा आंदोलन- भाजपा नेता ने कहा कि मनमाने शुल्क सम्बन्धी निर्णय को नगर पालिका वापस ले अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

जय ठाकुर जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in