• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जीवित बुजुर्ग दंपति ला मृत बतोईया पंचायत सचिव, सरपंच आऊ पुत्र के खिलाफ जैजैपुर थाना म मामला दर्ज

जैजैपुर/बेलादुला । राजनैतिक रसूख और पद मिलने के बाद जीवित लोगों को मृत घोषित करने की कहानी हमने फिल्मों में कई बार देखी है लेकिन, फिल्मों की यही कहानी जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदेली के बुजुर्ग दंपति के मामले में देखने को मिली। पंचायत सचिव और सरपंच ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही गांव के बुजुर्ग दंपति को मृत घोषित करते हुए जनपद पंचायत जैजैपुर में पत्र दे दिया, जिसके आधार पर बुजुर्ग दंपति शासन से मिलने वाली पेंशन की राशि से वंचित हो गई, जिसके बाद बुजुर्ग दंपति अपने आप को जीवित बताने महीने भर सरकार के तमाम सरकारी नुमाइंदों के कार्यालयों में भटकते रही और स्वयं को जीवित बताती रही, लेकिन किसी भी अधिकारियों ने इनकी गुहार नहीं सुनी।


ऐसे में पूरे मामले की शिकायत पीडि़त दंपति द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में किए जाने के बाद एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जैजैपुर पुलिस दो अप्रैल 2024 को ग्राम पंचायत नंदेली की सरपंच हेमलता जन्मेजय चंद्रा, सचिव देवेंद्र जांगड़े और सरपंच पुत्र याज्ञेन्द्र चंद्रा के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत नंदेली की सरपंच हेमलता चंद्रा के पति जन्मेजय चंद्रा शिक्षक हैं, जिनके ऊपर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी है मगर, उनके ही घर में उनकी सरपंच पत्नी और पुत्र, जीवित लोगों को मृत बताने जैसी धोखाधड़ी कर रहे हैं।

मानवता हुई शर्मसार, सरपंच पद हुआ बदनाम
लोकतंत्र में पंचायत चुनाव सबसे प्रमुख और मुख्य कड़ी है, क्योंकि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने वाले पंचायत के सरपंच ही होते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत नंदेली की सरपंच हेमलता जन्मेजय चंद्रा ने अपने इस अनैतिक कार्यों से सरपंच पद को बदनाम कर दिया है, क्योंकि इन्होंने मानवता के खिलाफ जाकर जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने जैसा असमाजिक कार्य किया है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कई सरपंचों ने मामले की निंदा करते हुए नंदेली सरपंच को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

मामला दबाने नेताओं ने खूब लगाई ताकत
जीवित व्यक्ति को मृत बताने वाली सरपंच को बचाने के लिए क्षेत्र के कुछ कथित नेताओं ने थाना में खूब दबाव बनाया, ताकि किसी तरह ग्राम पंचायत नंदेली की सरपंच को बचा सके और पूरे मामले में कार्रवाई ना हो, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी धोखाधड़ी करने वाले सरपंच व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज हो ही गया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व शहीद श्री दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र
    एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी…

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in