• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आत्महत्या से पहले छत्तीसगढ़ी में लिखा दर्द, युवती ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवती ने छत्तीसगढ़ी में सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और भाई समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। युवती दुर्ग के एक प्राइवेट संस्थान में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले भी जेल जा चुका है।

घटना के दिन युवती घर में अकेली थी। ड्यूटी से लौटे भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद मैसेज और तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

युवती ने अपने सुसाइड नोट में मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है। उसने लिखा कि एक युवक ने उसे भरोसे में लिया और फिर उसके साथ गलत किया। सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने युवक से बातचीत बंद कर और उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह उसे धमकाने लगा। उसने लिखा कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल जाने पर जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर डराता था। उसने परिवार के सदस्यों, भाई को मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया है। युवती ने अपने नोट में कहा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन प्रताड़ना से परेशान होकर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुसाइड नोट में युवती ने युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। उसने परिवार से मोबाइल में मौजूद मैसेज और गैलरी में रखी तस्वीरें देखने को भी कहा है। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। युवती के चाचा ने बताया कि करीब 2 महीने पहले उसकी एक सहेली ने परिवार को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद परिवार ने युवती से बात की, तो उसने कहा था कि वह खुद मामले को संभाल लेगी और जरूरत पड़ने पर परिवार को बताएगी।

चाचा के मुताबिक, परिवार उसे समझाता था कि अगर कोई युवक परेशान करता है या धमकी देता है, तो तुरंत बताएं, ताकि पुलिस में शिकायत की जा सके। हालांकि, युवती ने परिवार को पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं की थी। परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी परेशान है। चाचा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि युवक युवती पर शादी करने के लिए दबाव डालता था। आरोप है कि वह उसके भाई, बहन और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। वह पुलिस में पहचान होने और जेल जाने पर जल्द छूट जाने की बात कहकर डराता था। मृतका के परिवार में उसकी मां, 27 साल का बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। उसका भाई छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की पहली बटालियन, भिलाई में पदस्थ है। युवती के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां कपड़े प्रेस करने का काम करके परिवार चलाती है। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन युवती ने मां, बहन और भाई से कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह आराम करेगी। वह आमतौर पर सुबह काम पर जाती थी, लेकिन उस दिन नहीं गई। परिवार ने बताया कि घटना से एक दिन पहले वह सहेलियों के साथ दुर्गा दर्शन करने भी गई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतने तनाव में है।

Related Posts:

  • Kanpur-24-Years-Old-Lawyer-
    'मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना...' 24 साल के युवा…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • आत्महत्या ब उत्प्रेरित कारोइया आरोपी  गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के  कारवाही
    आत्महत्या ब उत्प्रेरित कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना…
  • Untitled-1 copy
    Bihar: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का…
  • WhatsApp-Image-2026-06-04-at-08.12.01-860x484
    “सॉरी मम्मी-पापा… दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं…
  • Untitled-1 copy
    रायपुर में सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी, पंखे से…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in