• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता परिषद की शक्ति जिला बैठक आयोजित…

अधिवक्ता परिषद राष्ट्र प्रथम भाव से प्रेरित कानून और सामाजिक न्याय का पक्षधर…

चितरंजय पटेल

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद राष्ट्र प्रथम भाव से प्रेरित कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय का पक्षधर है, यह बात बताते हुए अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समसामयिक विषयों को लेकर अधिवक्ताओं को जागरूक करने कार्यशाला एवं व्याख्यान का आयोजन करते आ रहा है इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागार में दिनांक 21 मार्च शनिवार को साइबर लॉ एवं सामयिक विषयों को लेकर कार्यशाला आयोजित है जिसमें विषय विशेषज्ञों के साथ संगठन केंद्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस संबंध में आज आयोजित संगठनात्मक बैठक में शक्ति जिले से करीब 10-15 अधिवक्ताओं ने शामिल होने हेतु सहमति व्यक्त किया है।
आज न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री विजय चंद्रा, उपाध्यक्ष संतोष यादव, मंत्री ठाकुर भूपेंद्र सिंह, बाराद्वार तहसील अध्यक्ष मालिक राम यादव, संतोष साहू, तिलेश्वर महंत, मिताली भारद्वाज, शक्ति तहसील- अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, वीरेंद्र उपाध्याय, रतन कसेर, बबली पटेल, डभरा तहसील- अध्यक्ष नूरेंद्र पटेल, मालखरौदा तहसील- नरसिंह जायसवाल, जैजैपुर तहसील- आकाश देवांगन आदि अधिवक्ताओं ने प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने सहमति व्यक्त किया है।
इसी दरम्यान शक्ति जिले में भी कलिंगा विश्वविद्यालय के सायुज्य में साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की एडमिसनबिलिटी पर 15 मार्च रविवार को कार्यशाला आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया तथा इस हेतु 14 मार्च को अधिवक्ता परिषद की आवश्यक बैठक अध्यक्ष निवास ऑफिसर्स कॉलोनी शक्ति में आयोजित की गई है जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 4.54.36 PM
    NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in