• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

  • गुंडा बदमाश द्वारा क्षेत्र में अवैध रेती के उत्खनन और परिवहन में सक्रिय रूप से संलिप्त रहना
  • लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना
  • क्षेत्र में बलवा और बार बार शांति भंग करने के गंभीर अपराध दर्ज हैं
  • जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहने से जिला बदर की कार्यवाही के लिए अनुशंसा सहित विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया।

जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव निवासी ग्राम केवा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए, उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।

गुंडा बदमाश राकेश यादव पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र में अवैध रेती उत्खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध लोगों को डरा-धमकाकर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, बलवा एवं शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था।

गुंडा बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का पुलिस द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि उक्त व्यक्ति की गतिविधियां सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा के लिए निरंतर चुनौती बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुंडा बदमाश राकेश यादव को जिला बदर (Externment) किए जाने हेतु समस्त तथ्यों एवं आपराधिक विवरणों सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर, जांजगीर -चांपा को अग्रेषित किया गया है।

जांजगीर चांपा पुलिस की, जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आम जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Related Posts:

  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 8.45.12 PM
    जिले के दो आदतन बदमाशों को 01-01 वर्ष के लिए किया…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.59.24 PM
    जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का…
  • WhatsApp Image 2026-06-12 at 8.42.42 AM
    पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in