• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

  • भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन, परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर
  • कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.06.26 को प्रातः पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपस्थित रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि कानून- व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता एवं संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव तैयार रहने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बलवा ड्रिल अभ्यास का मुख्य उद्देश्य

पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं आपदा अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा। बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया।
पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल की दक्षता में वृद्धि हो तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर SDOP प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, निरीक्षक रामकुमार जैन यातायात, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना पामगढ़ प्रभारी, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी अजाक, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह थाना प्रभारी बम्हनिडीह, जिले के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित जिले के अधि/कर्म. उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • 5a4a868b-e63f-46dc-a287-b308be635fe8
    नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-19 at 12.45.41 PM
    पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in