• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वृक्षारोपण के साथ ABVP के स्थापना दिवस मनाया गया…

राष्ट्र प्रथम भाव का जागरण करने वाला छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद…

अधिवक्ता चितरंजय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र जीवन से ही व्यक्ति में राष्ट्र प्रथम भाव का जागरण करने वाली विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, यह उद्गार विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर व्यक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि
निश्चित रुप से हम सबने छात्र जीवन में इस संगठन के कार्यकर्ता के रूप में विद्यार्थी परिषद की पाठशाला में स्वयं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति का पाठ पढ़ा है तथा वर्तमान परिवेश में आज हम सब कार्यक्षेत्रों में अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन भी कर रहे हैं,

परन्तु जिस संगठन ने हमें एक पहचान दिलाया है और समाज में शान से खड़े होने का हमारे भीतर साहस पैदा किया है, वह संगठन वर्तमान समय में हमारे नगर में ओझल है, फलस्वरूप हम सबका दायित्व है कि सब मिलकर छात्र शक्ति- राष्ट्र शक्ति के उद्घोष को स्मरण करते हुए ज्ञान- शील – एकता के ध्येय के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुनर्जागरण में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करें।
आज स्थापना दिवस के अवसर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, अधिवक्ता सुरीत चंद्रा आदि कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह परिसर में फलदार जामुन के पौधे का रोपण किया गया तथा नगर में फिर से संगठन के पुनर्जागरण का संकल्प लिया गया ।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-04-06 at 7.19.38 PM
    स्थापना दिवस पर खास… अटल आस्था का प्रतीक कमल…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 06.12.12_5b8e9111
    विद्यार्थी परिषद ने DUSU में जीत का परचम फहराया..
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in