• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“शिक्षक शिक्षकीय कार्य से जुड़कर आजीव

“शिक्षक शिक्षकीय कार्य से जुड़कर आजीवन शिक्षक बना रहता है,” उक्त उद्गार महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ.रामसुंदर दास गो सेवा आयोग अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरे मनोयोग से शिक्षकीय कार्य करने को प्रोत्साहित किया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयुक्त सचिव माननीय इंजीनियर रवि पांडे ने शिक्षक कला साहित्य अकादमी के कार्यों की सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षा अकादमी ने शिक्षकों के प्रतिभा को तरासने का शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य प्रदर्शन किया है,विशिष्ट अतिथि विजय लहरे विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ ने शिक्षा अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि सम्माननीय शिक्षकों का कार्य अविस्मरणीय है।


शिक्षक कला साहित्य अकादमी जिला जांजगीर चांपा के शासकीय हाई स्कूल सुकली में महामंडलेश्वर राजेश्री डॉक्टर रामसुंदर दास जी महंत एवं माननीय इंजीनियर रवि पांडे संयुक्त महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में टीकाराम सारथी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली को स्व. सुंदरलाल कौशिक”गौटिया” जी की स्मृति में सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर “शिकसा शिक्षक सम्मान”से सम्मानित किया गया।


गौरतलब हो कि श्री सारथी राज्यपाल पुरस्कार के साथ ही डा.भीमराव अम्बेडकर सम्मान,लोक कला रत्न सम्मान, प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान, राज्य स्तरीय शिकसा शिक्षक सम्मान, राज्य स्तरीय युवा कला उत्सव सम्मान,राज्य स्तरीय युवा कृति सम्मान, छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, राज्य स्तरीय शिक्षा रत्न सम्मान एवं लोक कला के क्षेत्र में सतना (मध्य प्रदेश) बरियारपुर (बिहार )आगरा (उत्तर प्रदेश) जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) जिरसांग असांग कोरबी ऐंगलांग डीफू (असम) हवेरी (कर्नाटक) दीव (गुजरात) रायपुर (छत्तीसगढ़)से राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

Related Posts:

  • b027d019-2194-4d22-9cd5-76fa6539438c
    प्रभु जी तुम चंदन हम पानी जी•••••
  • 07e38856-770e-4a7c-9514-5fe94de85bb3
    स्मृति शेष रामचरण सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा को…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तैयारी का लिया जायजा
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भरोसे का सम्मेलन…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in