• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आगामी नगरीय निकाय अऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रखत होइस

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 09.02.25 जांजगीर पुलिस द्वारा निकाला गया जिले में फ्लैग मार्चचुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने जिले में फ्लैग मार्च निकला गया।

जांजगीर चांपा पुलिस ने फ्लैग मार्च कर यह साफ संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। फ्लैग मार्च की शुरुआत दिनांक 08.02.2025 को जिले के थाना पामगढ़, राहौद, शिवरीनारायण एवं थाना नवागढ़ तक होते हुए कड़ा पहरा देते हुए फ्लैग मार्च किया। इसी प्रकार दिनांक 09.02.25 को थाना चांपा शहर से फ्लैग मार्च करते हुए जांजगीर, अकलतरा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी से पूरा शहर सख्त कानून व्यवस्था के संदेश से गूंज उठा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने फ्लैग मार्च से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फ्लैग मार्च का मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर के नेतृत्व में DSP श्रीमती कविता ठाकुर, DSP विजय पैकरा, DSP जितेंद्र खूंटे, SDOP चांपा यदुमणि सिदार, SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, DSP अनिल कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. मणिकांत पांडेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8052d69c-be27-4acc-af8d-0f3c319ecf5f
    लोक सभा चुनाव सुरक्षा के सुविधा ल मद्देनजर म जिला…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in