• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

12 वी फेल ठग के निशाने में बेरोज़गार

➡️ ऑनलाइन नौकरी का झाँसा देकर बिछाया जाल

➡️ ठगी के लिए बनाता था प्रिंट मीडिया को माध्यम

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है स्नातक योगेश राठौर निवासी दुरपा बाराद्वार द्वारा एक प्रतिष्ठित अख़बार में दिनांक 30/06/24 को वर्क फ्रॉम होम फ़ुल टाइम /पार्ट टाइम जॉब के विज्ञापन में जारी निर्देशों और फ़ोन नंबर में संपर्क कर व्हाट्सएप के ज़रिए आवेदक ने नौकरी के लिए अपना दस्तावेज भेजा था, इस दौरान रजिस्ट्रेशन फ़ीस , आईडी प्रूफ मेकिंग फ़ीस इत्यादि के नाम पर फ़ोन पे, ऑनलाइन माध्यम से प्रार्थी से 10 बार में 186481 ₹ माँग कर ठगी की गई थी।💥💥

💥💥 थाना बाराद्वार में इस विषयक अपराध क्रमांक 151/24  धारा 420. भा द वि  पृथक से 120(B),201. भा द वि 66 (D)  आईटी एक्ट जोड़कर विवेचना की जा रही थी । इस दौरान विभिन्न नंबरों से प्रार्थी को पैसे भेजने का दबाव बना कर फ़ोन किया जा रहा था।

इस प्रकरण का संज्ञान स्वयं पुलिस अधीक्षक सक्ति सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा ले कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी सकती को मॉनिटरिंग की ज़िमेदारी दी और थाना बारा द्वार तथा साइबर सेल सक्ति की संयुक्त टीम मामले के निकाल के लिये गठित की गई।💥💥

💥💥साइबर साक्ष्य के आधार पर टीम राँची झारखंड रवाना हुई थी, जहांटीम द्वारा कुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए ठगी में प्रयुक्त मोबाइल धारक दीपू कुमार पिता अविनाश प्रसाद निवासी फतेहपुर नवादा को हिरासत में ले कर पूछताछ तलाशी ली गई ,जिसने पूछताछ में विषयांकित अपराध को करना स्वीकार किया,तत्समय तलाशी पर आरोपी के पास से एक बेग जिसमें घटना में प्रयुक्त मोबाइल मय अन्य मोबाइल 09 नग,02 नग चेक बुक, 04 नग ग्राहक रजिस्टर और नगदी एक लाख दो हज़ार रुपये आरोपी से विधिवत जप्त किया गया है। रेड कार्यवाही धरपकड़ के दौरान दीपू कुमार के अन्य साथी जो घटना में शामिल थे मौक़े से फ़रार हुए जिनकी तलाशी जारी हैं। 💥💥

आरोपी मुख्यतः हिन्दी भाषी प्रदेश महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,राजस्थान , छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार युवकों को ठगने का काम करते थे, प्राप्त रजिस्टर के विवरण से कुल 1125 लोगों का नाम और नंबर करोड़ों रुपये का विवरण मिला है।

बैंक खाते डिटेल और आरोपी की संपत्ति के संबंध में विवेचना शेष है। कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में थाना बाराद्वार से निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक अनवर अली प्रधान आरक्षक सुरेंद्र खांडेकर साइबर से निरीक्षक अमित सिंह, एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-30 at 4.41.41 PM
    हिंदी पत्रकारिता दिवस @ उदन्त मार्तण्ड स्थापना दिवस…
  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in