• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हिंदी पत्रकारिता दिवस @ उदन्त मार्तण्ड स्थापना दिवस की २००वीं वर्षगांठ…

ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले अखबार और अखबार नवीसों का समुचित संरक्षण वक्त की मांग …

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

ब्रिटिश कालीन भारत में जब पूरे देश में दूर_दूर तक मात्र अंग्रेजी, फ़ारसी,उर्दू एवं बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे, तब देश की तत्कालीन राजधानी कलकत्ता में कानपुर निवासी अधिवक्ता पण्डित युगल किशोर शुक्ल ने ३० मई १८२६ को अंग्रेजों के विरोध के बावजूद उनके नाक के नीचे हिंदी साप्ताहिक अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कर हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी थी,जिस नींव पर आज हिंदी अखबारों के आलीशान भवन खड़े नजर आते हैं, यह उद्गार व्यक्त करते हुए पत्रकार संघ के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि उदन्त मार्तण्ड अर्थात समाचार सूर्य ने यथा नाम तथा काम, सूत्र को चरितार्थ करते हुए अल्प समय में जमीनी पत्रकारिता की आभा बिखेरी जिसके तेज से अंग्रेजों की आँखें चौंधिया गई और ब्रिटिश सरकार की प्रताड़ना से १८ महीने में ही यह समाचार सूर्य अस्त होकर इसका प्रकाशन बंद हो गया, पर इस उदन्त मार्तण्ड हिंदी अखबार ने अल्प समय में ब्रिटिशर के खिलाफ और हिंदी भाषा के प्रति लोगों के स्वाभिमान को जगाने पर्याप्त रोशनी बिखेर दिया था, फलस्वरूप हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में साप्ताहिक उदन्त मार्तण्ड के प्रथम अंक प्रकाशन की तिथि १८ मई देश में हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में दर्ज हो गया और आज सारा देश हिंदी पत्रकारिता दिवस की २००वीं वर्षगांठ मना रहा है जो हम सबके लिए गौरव का विषय है।
विदित हो कि हर मंगलवार को प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अखबार उदन्त मार्तण्ड में हिन्दी भाषा के बृज और अवधी भाषा का मिश्रण होता था जिसके वितरण को बाधित करते हुए अंग्रेजों के द्वारा डाक शुल्क में छूट न दिये जाने से इसका अंतिम और ७९वाँ अंक दिसम्बर १८२७ में प्रकाशित हुआ तथा ५०० प्रति से शुरू की गई इस अखबार का प्रकाशन तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के विरोध के कारण अल्प समय में बंद हो गया।
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे कहा कि अब भी यह चिंतन का विषय है कि आज भी बहुत सारे लघु अखबार जो स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता के लिए लोकप्रिय होते हैं उनका सफर भी व्यावसायिक और सियासती विरोध के कारण असमय समाप्त हो जाता है फलस्वरूप इन जमीनी पत्रकारिता के प्रतीकों को प्रोत्साहित करने सरकार को एक विशेष आयोग का गठन कर उनका संरक्षण वक्त की मांग है ताकि ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले अखबार और अखबार नवीसों का समुचित संरक्षण हो सके ।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • WhatsApp Image 2025-09-15 at 15.14.05_dc8220aa
    हिंदी है भारत की शान- डागा कॉलोनी चांपा अंशिका…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in