• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फिल्म पठान के अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने शिव सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

शिव सैनिकों ने ज्ञापन दिया

संवाददाता राम कुमार मनहर जिला ब्यूरो सक्ति

बेलादुला । शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिकों ने थाना प्रभारी जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि आगामी चलचित्र पठान के प्रारंभिक परिचय दृश्यों एवं गानों के प्रदर्शन से संबंधित कुछ तथ्य हमारे संज्ञान में आये हैं कि इस चलचित्र के एक गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा अत्यंत आपत्ति जनक और अश्लील है तथा उनकी पोषाक का रंग भगवा रंग है। गाने के शब्दों में भगवा रंग को बेशर्म रंग का नाम देने से हमारी भावनाएं वृहद पैमाने पर आहत हुई है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर पिछले कुछ समय से सनातनी/ हिंदू आस्थाओं और भावनाओं पर चोंट करने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।

ज्ञापन देने पहुचे शिव सैनिकों के पदाधिकारी

अब हमें यह सहनशक्ति की सीमा को लांघता नजर आ रहा है। अपने आक्रोश के पूर्ण प्रदर्शन के पहले हम न्याय ब्यवस्था पर भरोसा रखते हुए फिल्म पठान की निर्माणकर्ता यशराज फिल्मस के कर्ता धर्ता अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर सनातनी हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सनातन/हिंदू धर्म के अपमान की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कराना चाहते हैं।

थाना प्रभारी को ज्ञापन देते हुए


जिसको लेकर ओंकार सिंह गहलौत (प्रदेश महासचिव), धनाराम साहू (जिलाध्यक्ष सक्ती), चंदन धीवर (जिला महासचिव), द्वारिका प्रसाद साहू (जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा), राजकुमार चन्द्रा (जिलाध्यक्ष युवासेना), हीरालाल पात्रे (विधानसभा प्रभारी जैजैपुर), राजकुमार सारथी (ब्लॉक उपाध्यक्ष जैजैपुर), रघुनंदन सारथी, हेमंत बरेठ सहित शिव सैनिकों के द्वारा थाना प्रभारी जैजैपुर से फिल्म पठान के अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

Related Posts:

  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज होगा आम आदमी पार्टी में विलय
    शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ इकाई का आज…
  • धान खरीदी केंद्र सलनी के धान खरीदी की जांच कर कार्यवाही को लेकर शिव सैनिकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    धान खरीदी केंद्र सलनी के धान खरीदी की जांच कर…
  • संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार फिल्म स्टार प्रमोटर लक्की राजपूत को जानिए..
    संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार…
  • bff28ca3-c609-4173-ba93-4a1b7c7633b5
    छत्तीसगढ़ी मजेदार फिल्म गंगासागर पंडा कृत - जवानी…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in