
पारिवारिक परेशानी के कारण पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा 03 माह के लिए जिला कोरबा सम्बद्ध किया गया था । बाद में पारिवारिक समस्या को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा सउनि आत्माराम कंवर का स्थानांतरण सक्ती जिले से कोरबा किया गया है। उक्त आदेश के पालन में सक्ती पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सउनि आत्माराम कंवर को आज दिनांक 07.08.2024 को कोरबा के लिए कार्यमुक्त किया गया।











