• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सक्ती

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम एवं पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक में दिये गए निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिनांक 01 मई 2025 को जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक में सुशासन त्योहार के मद्देनजर शिकायत निवारण, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें निम्न विषयों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया:
• 60/90 दिवस के भीतर चालान प्रस्तुत करना, जो कि सकती ज़िले में १००% कंप्लायंस पाया गया।
• अभियोजन शाखा के साथ बेहतर समन्वय
• शासकीय कर्मचारियों से विधिक मामलों में सहयोग- पटवारी, मेडिकल टीम, तहसीलदार, एसडीएम, आदि।
• मेडिकल टीम के साथ पीड़ित/आरोपी के परीक्षण व उपचार में समन्वय/

इसके उपरांत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई जिसमें –
-प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई, निरोधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही एवं निगरानी बदमाशों पर नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली गई।
-नवीन गुंडा बदमाश फाइल खोलने हेतु प्रस्ताव का आकलन किया गया।
-NDPS एवं आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी करवाई हेतु निर्देशित किया गया।

ट्रैफिक संबंधी नियमों के पालन की स्थिति की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
-पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। समस्त थाना प्रभारियों को ट्रैफिक नियमन में सुधार हेतु नियमित अभियान चलाने, प्रमुख चौराहों पर यातायात कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने, और आमजन को ट्रैफिक शिक्षा देने के निर्देश दिए गए।
-“एविडेंस बेस्ड” एमवी एक्ट की करवाई हेतु निर्देशित किया गया- अधिक दुर्घटना क्षेत्र में अधिक स्वाट बेल्ट, हेलमेट, ड्रिंक एंड ड्राइव की करवाई।
-पिक अप एवं ट्रेक्टर में सवारी लोड करने पर करवाई साथ ही चालक के लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रस्ताव भेजने को आदेशित किया गया

इसी क्रम में कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम “चलित थाना- संवाद 2.0” की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं पुलिस की जनता में विश्वास बढ़ाने हेतु इन प्रयासों को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की बात कही।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं सुझाव अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा कैप्सूल कोर्स डिज़ाइन कर स्वयं
फर्स्ट लेवल फील्ड ऑफिसर्स को BNSS की धारा- 356 ट्रायल इन एब्सेंशिया (अनुपस्थित अभियुक्त के विरुद्ध परीक्षण) तथा NATGRID (नेट ग्रिड) के संदर्भ में अधिकारियों को क्रियान्वयन एवं उपयोगिता के संदर्भ में ट्रैनिंग दी गई तथा उनके समुचित उपयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। थाना चौकी प्रभारी फगुरम एसआई तिवारी को तीन लापता बच्चों को जारसुगुड़ा से सकुशल बरामद करने के लिए प्रशंसा सहित इनाम प्रदान किया गया, यह बच्चे ट्रेन में बैठकर खरसिया से आगे लोगो से पैसे माँगते हुए बढ़ गए थे, जिन्हें कैमरे के माध्यम से चेस करते हुए एवं स्टेशन पर पूछताछ करते हुए एएसआई एवं चौकी की टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए झारसुगुड़ा CWC से बरामद किया गया। इसी प्रकार, नगर्दा थाना प्रभारी एसआई राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत एवं सराहना प्रदान की गई। एएसआई वर्मा चौकी प्रभारी छपोरा को एमवी एक्ट में उत्कृष्ट करवाई हेतु पुरस्कृत किया गया।

Related Posts:

  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • WhatsApp Image 2025-05-16 at 10.01.08 PM
    नवीन आपराधिक कानून, आधारभूत पुलिसिंग अऊ अनुशासन…
  • 88d4a09e-c37a-47e7-b27d-778543cb71f5
    नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा
  • 65e0bb50-c7ba-41a3-82ea-4b332dc665ae
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in