• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

योगेश अग्रवाल (बाबू भाई) बने सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय, मिलनसार और जुझारू कार्यकर्ता योगेश अग्रवाल (बाबू भाई) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा नगर मंडल चांपा के कोषाध्यक्ष रहे योगेश अग्रवाल को क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टीजनों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

योगेश अग्रवाल लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे संगठन की जमीनी स्तर पर मज़बूती से काम करते आए हैं और जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ है। अपने सरल स्वभाव, मिलनसारिता और सामाजिक सेवाओं के लिए वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। पार्टी और समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करने की उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपना उनके कार्यों का सम्मान है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा नगर मंडल चांपा, जिला भाजपा इकाई, एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक शामिल हैं।

इस अवसर पर अजय ऐरन अग्रवाल परिवार की ओर से भी हार्दिक बधाई दी गई और सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का आभार प्रकट किया गया कि उन्होंने क्षेत्र के एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि योगेश अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल संगठन को मजबूती देगी, बल्कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान में भी सहायक सिद्ध होगी। वे सांसद और आम जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे और सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह नियुक्ति संगठन में उत्साह और ऊर्जा का नया संचार करेगी और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक गति मिलेगी।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • Untitled-1 copy
    नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • Untitled-1
    जिला महामंत्री के पद ले गगन जयपुरिया ला हटाये के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in