
सक्ती जिले के मालखरीदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में विराजी महाकाल यादराम बाबा धाम में महाकाल बाबा यादराम का जन्म जयंती 30 मई को धूम-धाम से मनाया जाएगा. इसके लिए मंदिर संचालक धनीराम साहू के द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, अध्यक्षता जैजैपुर के पूर्व विधायक केशन प्रसाद चंद्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिंदल पॉवर प्लांट तमनार के मैनेजर जे.के. साहू, चाम्पा के शा. उ. म. विद्यालय के प्राचार्य एच. के. खैरवार, भेडिकोन गांव के सरपंच और पंचगण सहित अन्य लोग होंगे. आयोजन को लेकर बाबा भक्त में भी गजब का उत्साह हैं. वहीं इस आयोजन में हजारों भक्तों की आने की संभावना है. यहां भंडारे की भी व्यवस्था की गई है.

– आपको बता दें कि श्रद्धालुओं में महाकाल यादराम बाबा के प्रति बड़ी आस्था है. खास बात यह भी है कि यहां, छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी भक्त महाकाल यादराम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. खास करके ओडिसा राज्य से बड़ी संख्या में भक्त डोंगरीडीह पहुंचते हैं और बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं.
बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जो भी अपनी पीडा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है. इसी लिए दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
डोंगरीडीह के यादराम बाबा धाम मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि दूर-दूर से लोग अपनी-अपनी पीड़ा लेकर बाबा धाम पहुंचते हैं और लोगों को बाबा धाम में राहत भी . यादराम बाबा का धाम 24 घण्टे खुली रहती है, पर रविवार और गुरुवार दो विशेष दिनों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. पहले कई लोग पीड़ा से काफी परेशान थे और डोंगरीडीह बाबा धाम आने से अब उन्हें बड़ी राहत मिली है. इस तरह महाकाल यादराम बाबा का दिव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहाँ बाबा का जन्मजयंती को उत्सव के रूप में मनाया जाता है.











