• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती के परिचय सम्मेलन 2 फरवरी ले रायपुर म, शहीद स्मारक म होही आयोजन 

गुरु घासीदास साहित्य संस्कृति अकादमी के तत्वाधान में 02 फरवरी 2025 दिन रविवार को शहीद स्मारक भवन रायपुर में सुबह 11:00 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले समाज के लोग भी शामिल होते हैं| यह आयोजन पिछले 9 वर्ष से राजधानी रायपुर में किया जा रहा है| इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला में भी इसका आयोजन किया जाता है| इसका मुख्य उद्देश्य  समय व खर्च की बचत करना है।

प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया की  पिछले 9 वर्ष से सतनामी समाज के योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम करवाते आ रहे हैं। हर साल परिचय सम्मेलन मे सैकड़ो प्रतिभागी भाग लेकर अपना मनचाहा जीवनसाथी चुनते हैं। इस संस्था का उद्देश्य समय व खर्च की बचत करना है। एक ही छत के नीचे एक ही मंच में अपना मनचाहा जीवन साथी चुनने का अवसर मिलता है। इससे परिवार वालों को भी घर बैठे रिश्ता जोड़ने में आसानी होती है। समिति के कुछ नियम बनाया गया है जिसमे युवक का उम्र 21 वर्ष और युवती का उम्र 18 वर्ष हो चुके होने पर ही परिचय सम्मेलन में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को अपने परिजन के बिना कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सम्मेलन में विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुषों को भी स्थान दिया जाएगा इसके लिए पंजीयन करवा सकते हैं। कार्यक्रम पश्चात सभी प्रतिभागियों को वैवाहिक पत्रिका “बंधन” निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

Related Posts:

  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • IMG-20250109-WA0141
    जिला सक्ती ब्लाक जैजैपुर के ग्राम खजुरानी म पाच…
  • एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व शहीद श्री दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र
    एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in