• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा……

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। रविवार सुबह रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक और घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल 36 मजदूर झुलसे थे, जिनमें से 12 का इलाज अभी भी जारी है।

यह हादसा 14 अप्रैल को सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुआ था, जब अचानक बॉयलर में दबाव बढ़ने से विस्फोट हो गया। शुरुआती जांच में मेंटेनेंस और संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इस कार्रवाई पर उद्योगपति नवीन जिंदल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जांच के किसी बड़े उद्योगपति का नाम FIR में शामिल करना चिंता का विषय है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ठोस सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

वहीं, प्लांट के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभाल रही NGSL कंपनी जांच के केंद्र में आ गई है। यह कंपनी एनटीपीसी और जीई पावर इंडिया लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। अधिकारियों के मुताबिक, बॉयलर यूनिट-1 के संचालन, सुरक्षा और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी इसी कंपनी के पास थी।

जांच में सामने आया है कि बॉयलर में अनबर्न फ्यूल जमा होने और दबाव तेजी से बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ। साथ ही, उत्पादन बढ़ाने के लिए कम समय में लोड बढ़ाया गया, जिससे सिस्टम फेल हो गया। तकनीकी खामियों के अलावा मानवीय लापरवाही की भी आशंका जताई जा रही है।

राज्य सरकार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट 30 दिनों में मांगी गई है। वहीं मृतकों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा भी की गई है।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in