• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने कोतवाली जांजगीर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

  • गुंडा, निगरानी बदमाशों का हिस्ट्री चेक से लेकर CCTNS मालखाने तक की गहन निरीक्षण”
  • “निष्पक्षता और पारदर्शिता से करें कार्रवाई”, फरियादी की शिकायत पर तत्काल FIR और महिला अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश
  • जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत, अवैध शराब- गांजा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश
  • गुंडा- निगरानी एवं आदतन बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर रखते हुए हुए उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाए
  • SP ने अपराध विवेचना की समीक्षा कर विवेचकों, को दिए आवश्यक दिशा – निर्देश, समय पर करें अपराध का निकाल

जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज दिनांक 18.06.26 गुरुवार को थाना कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, CCTNS व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, लंबित प्रकरणों तथा पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने परेड से शुरू किया वार्षिक निरीक्षण, तीखे सवालों से परखी थाना स्टाफ की कार्यकुशलता

गुंडा-निगरानी बदमाशों का मांगा पूरा हिसाब, अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

SP ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना स्टाफ से पुलिस कार्यप्रणाली, थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानीशुदा एवं आदतन बदमाशों की गतिविधियों, लंबित प्रकरणों तथा क्षेत्र में संचालित अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी और कार्यकुशलता का परीक्षण भी किया। संतोषजनक एवं सटीक उत्तर देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें मौके पर ही उचित पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश दिए।

CCTNS पर SP की विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान SP पाण्डेय ने CCTNS ऑपरेटर से डेटा एंट्री और रिकॉर्ड अपडेट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “CCTNS आधुनिक और डिजिटल पुलिसिंग की रीढ़ है। इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए। FIR से लेकर चालान तक प्रत्येक कार्रवाई ऑनलाइन अपडेट रहे, ताकि प्रकरणों की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।”

जनता का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध जितना मजबूत होगा, कानून व्यवस्था उतनी ही प्रभावी होगी। बेहतर पुलिसिंग, तकनीक का सही उपयोग और निष्पक्ष कार्रवाई से ही आमजन का भरोसा बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी जनता के साथ मित्रवत एवं संवेदनशील व्यवहार करे।”

अपराध विवेचना की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, अभिलेखों एवं लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने थाने के सभी विवेचकों से भेंट कर विभिन्न प्रकरणों की विवेचना प्रगति की जानकारी ली समीक्षा के दौरान गंभीर, संवेदनशील एवं लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर विशेष बल दिया गया। विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन सुनिश्चित किया जाए तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों से संबंधित अपराधों की विवेचना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने, न्यायालयीन कार्यवाही को मजबूत बनाने तथा अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए।

Related Posts:

  • 71887d9e-39dc-426b-b260-d0a07f22b521
    नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)…
  • WhatsApp Image 2026-09-01 at 9.31.28 PM
    आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, बिलासपुर रेंज ने ली रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.24.04 PM
    अपराधों की रोकथाम और 'प्रिवेंटिव पुलिसिंग' को…
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 3.44.51 PM
    अपराध समीक्षा बैठक.. crime मीटिंग में पुलिस अधीक्षक…
  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in