• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वनमण्डल अऊ राज्य स्तरीय वन उडनदस्ता टीम के संयुक्त कारवाहीजांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार वनमण्डल

सक्ती 10 मई 2024/ जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार वनमण्डल तथा राज्य स्तरीय वन उडनदस्ता टीम द्वारा विगत दिवस जांजगीर-चांपा वनमण्डल के अंतर्गत सक्त्ती वन परिक्षेत्र में 02 आरामील एवं फर्नीचर मार्ट में छापामार जांच की कार्यवाही की गई।

वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा प्रियंका पांडेय, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री मयंक अग्रवाल ,प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख, सीसीएफ बिलासपुर एवं सीसीएफ रायपुर के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षु आईएफएस श्री अक्षय दिनकर भोसले के द्वारा गहन जांच एवं सतत् कार्यवाही से सागौन के अवैध परिवहन एवं अवैध तस्करी के संबंध में संलिप्त वृहद स्तर के गिरोह संज्ञान में आया है।

वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा ने बताया कि यह पूरी कार्यवाही 27 मार्च 2024 को ग्राम बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में सड़क मार्ग से सागौन लकड़ी के लठठों के अवैध परिवहन से प्राप्त गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर संपादित किया गया है

जिसमें जांजगीर-चांपा वनमण्डल के सक्ती परिक्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुर बिट के ग्राम खैरा में श्री खीर प्रसाद चंद्रा के परिसर में बिना लायसेंस के अवैध रूप से 01 आरामिल संचालित किया जा रहा था । कार्यवाही के दौरान मिल के अंतर्गत 02 नग बैण्ड स 02 नग ट्रॉली, 02 नग आधुनिक रेन्दा मशीन रखे गये थे। मौके पर काष्ठ के परिवहन हेतु 01 नग पिकअप भी बरामद किया गया।

सघन जांच के दौरान भारी मात्रा में सागौन एवं सरई काष्ठ निर्मित सामग्रियां यथा सोफा सेट, डायनिंग टेबल, पलंग आदि जप्त किये गये है तथा ग्राम खैरा के आरा मशीन को सील किया गया।
संयुक्त टीम के द्वारा त्वरित ही दूसरी छापामार कार्यवाही ग्राम घोघरी, परिक्षेत्र सक्ती के श्री केशव प्रसाद पटेल, आरामिल संचालक के परिसर में किया गया।

परिसर में भारी मात्रा में विद्यमान विभिन्न प्रजाति यथा नीम, अर्जुन, बबूल, करही, साजा, मुढी, ईमली, सेम्हल आदि लकडी के लठठो की गणना कर आरामिल को सील किया गया। उक्त संयुक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी श्री संदीप सिंह, परिक्षेत्राधिकारी सक्ती, परिक्षेत्राधिकारी कसडोल, थाना प्रभारी डभरा एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारी शामिल थे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG_20250226_162510-696x391
    तखतपुर म फर्नीचर दुकान म लगिस भीषण आग,
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in