• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

युक्तियुक्तकरण ले शिक्षा व्यवस्था होही मजबूत- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो

शिक्षकों का संतुलित वितरण कर स्कूलों को मिलेगी गुणवत्तायुक्त शिक्षा

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती, 06 जून 2025/ शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सक्ती जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अहम जानकारी साझा की। जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कदम शिक्षा में समानता, समावेशिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद दुबे सहित विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की कमी है। इससे वहां की शैक्षिक गतिविधियां और छात्रों का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से गणित, भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता अब ग्रामीण अंचलों में भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे न केवल बच्चों को बेहतर शिक्षण मिलेगा, बल्कि छात्र-शिक्षक अनुपात भी संतुलित होगा।
राज्य और जिले की स्थिति का विवरण देते हुए कलेक्टर ने बताया कि सक्ती जिले में 6 प्राथमिक शालाएं शिक्षकविहीन और 128 एकल शिक्षक स्कूल हैं। वहीं जिले में 316 प्राथमिक और 121 पूर्व माध्यमिक शालाओं में शिक्षक ही अतिशेष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया किसी भी प्रकार की कटौती नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शिक्षा में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि जिले में 22 स्कूलो का समायोजन किया गया है और राज्य में 241 स्कूलों का समायोजन किया गया है। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा -निर्देशों के अनुरूप यह परिवर्तन हो रहे हैं और इससे न केवल शिक्षा का बल्कि जिले के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in