• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली राशि में पात्रता से अधिक की राशि 72,27,690 रुपये फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली राशि में पात्रता से अधिक की राशि 72,27,690 रुपये फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

संवाददाता

राम कुमार मनहर  मोबाईल नंबर 9977109155

 

आरोपियों द्वारा गलत मांग पत्र तैयार कर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् की गई धोखाधड़ी

⏺️आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 409 120 बी, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

बेलादुला / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर-चांपा श्री हेतराम सोम के द्वारा थाना जाजगीर में दिनांक 11.02.23 को मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेन्द्र मौर्य, शिक्षा के अधिकार खण्ड प्रभारी शिवानंद राठौर, सहायक ग्रेड-2 एवं विकास कुमार साहू, कम्प्यूटर आपरेटर तीनो मिलकर शिक्षा के अधिकार की राशि को गबन करने पर तीनों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में लिखित आवेदन पेश किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी शिवानंद राठौर, राजेन्द्र मौर्य एवं विकास साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 141/23 धारा 420.409, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ⏩विवेचना के दौरान प्रार्थी व गवाह का कथन लिया गया एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेन्द्र मौर्य के द्वारा प्रलोभन दिये जाने पर तत्कालीन शिक्षा का अधिकार खण्ड प्रभारी शिवानंद राठौर, सहायक ग्रेड-2 तथा विकास कुमार साहू, कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा षडयंत्र पूर्वक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के 2019-20 के मांग पत्रक में अंकित राशि में कांट-छांट कूटरचना कर पात्रता से अधिक राशि 72.27,6900 (बहत्तर लाख सत्ताईस हजार छः सौ नब्बे रुपये) का मांग पत्र तैयार कर स्वीकृति हेतु कार्यालय संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन, नया रायपुर को प्रेषित किया गया था। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2019-20 में मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के खाता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् कुल राशि 72.27,690 रुपये (बहत्तर लाख सत्ताईस हजार छः सौ नब्बे रुपये) का भुगतान होना पाया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 467,468, 471,120 बी भादवि जोड़ी गई। ⏩प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र मौर्य, शिवानंद राठौर एवं विकास कुमार साहू को पुलिस हिरासत में लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। विभाग की जानकारी में प्रकरण आने पर स्वीकृत रात्रि में से 30,00,000 (तीस लाख रूपये) को आरोपी राजेन्द्र मौर्य के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी जाजगीर-चांपा के खाते में वापस किया गया। 15,000 रुपये( पंद्रह हजार रुपये) मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के नाम से संचालित खाता में होना तथा शेष रकम को खर्च करना बताया गया।

⏩विवेचना के दौरान आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने तथा उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर 01. राजेन्द्र मौर्य निवासी पीपर मिल के सामने लाल खदान ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर 02. शिवानंद राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी निवासी वार्ड नंबर 19 आई बी रेस्ट हाउस के पिछे जांजगीर एवं 03. विकास कुमार साहू उम्र 47 वर्ष निवासी दिप्ती विहार जांजगीर स्थायी पता- ग्राम सरखो पुरेना पारा चौकी नैला को विधिवत गिरतार किया गया।

जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेस केंवट, उप निरी० बढी प्रसाद तिवारी, सउनि लम्बोदर सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली राशि में पात्रता से अधिक की राशि 72,27,690 रुपये फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता
संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155

 

 

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • af76a196-085b-48b3-b455-c6e0df8db88b
    फर्जी तरीके ले मोबाइल नंबर जारी कर के धोखाधड़ी…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.02.30 PM
    अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in