• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों की हालत बद से बदतर, पढ़ाई शून्य

शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों की हालत बद से बदतर, पढ़ाई शून्य

संवाददाता राम कुमार मनहर मोबाईल नंबर 9977109155 बेलादुला

बेलादुला / इन दिनों जिलों मे शासकीय स्कूल के शिक्षको के अनेकों तथा अजीबो गरीबों मामले  देखने को मिल रहे है कोई बिना काम किए स्कूल मे ड्यूटी के दौरान लगातार सोते नजर आते है तो वही अपने परिजनों से कम पढे लिखे लोगों को पढ़ाते देखने को मिलते है तो वही बेलादुला के स्कूल का यह ताजा मामला देखने मे  यह आई है कि शासन ने विद्यालय के रंगाई पुताई टेबल कुर्सी पंखा एवं मरम्मत जैसे अनेक कार्यों के लिए शासन के द्वारा अनुदान दिया जाता है। जहां पर प्राइमरी स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी तक के अनुदान मिलता है। जिनमें शाला का अनुदान, एसएमसी कम्युनिटी मोबिलाइजेशन, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण इस तरह से हजारों रुपए विद्यालय के लिए छत्तीसगढ़ शासन प्रदान कर रही है। लेकिन आज विद्यालय में जाकर देखने पर यह पाया जाता है, कि जिस विद्यालय के संस्था के मुखिया को राशि मिलती है वह उस राशि का उपयोग नाम मात्र करती है  इस तरह से देखा जाए तो लापरवाही घोर नजर आ रही है। जबकि विद्यालय के शिक्षा को माता-पिता के बराबर प्रथम गुरु माना जाता है लेकिन वह शिक्षक को आज 30 हजार रूपए से ले कर लाख रुपए मिलने के उपरांत बच्चों को दिया गया शाला विकास के लिए अनुदान राशि को हजम कर रहे हैं। यह शिक्षकों के लिए बड़ी शर्म की बात है । विद्यालय में जाने पर यह बताया जाता है कि छात्रों की संख्या ज्यादा है लेकिन शिक्षकों का अभाव है, लेकिन ऐसा देखने में यह भी आया है कि जहां पर विद्यार्थी रहते हैं लेकिन शिक्षक ही विद्यालय से नदारद रहते हैं।  शिक्षकीय कार्य का लगाम कमजोर है, कामचोर शिक्षक बन गए हैं जिनकी वजह से आज शिक्षा का स्तर गिरता हुआ नजर आरहा है । यह केवल शासकीय विद्यालयों के लिए ही लागू हो रहा है। आज शासकीय विद्यालय में न पढ़ाकर के विद्यार्थी को पालक निजी विद्यालय में ले जा रहे हैं क्योंकि शासकीय विद्यालय में हजारों रुपए पाने वाले शिक्षक अपने विद्यार्थियों से सही मार्गदर्शन नहीं करते नहीं पढ़ाते हैं। जिनके वजह से पालक अपने बच्चों को प्राइवेट विद्यालय में भर्ती कर रहे हैं। और शासकीय विद्यालय का दर्ज संख्या नहीं के बराबर दिखाई दे रहा है।

Related Posts:

  • एक ऐसा शिक्षक जो नाम लिखने के अलावा कुछ नही जानता
    एक ऐसा शिक्षक जो नाम लिखने के अलावा कुछ नही जानता
  • मामला ग्राम पंचायत करौवाडीह में पदस्थ शिक्षक का कारतूस
    सरकारी शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे मामला ग्राम…
  • WhatsApp Image 2026-06-07 at 10.03.53 PM
    खान ग्लोबल स्टडीज के लिए चुनौती ज्ञान बिंदु को…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in