• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सतनामी समाज युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन 24 फरवरी के सक्ती म. कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज करही

सक्ती/बेलादुला , सक्ती जिले में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला इकाई के तत्वावधान में आगामी 24 फरवरी शनिवार को सतनामी समाज युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन होने जा रही है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी को सक्ती नगर के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी साहब होंगे । विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संगठन से प्रदेश संरक्षक विनोद भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष पी पी सांडे, प्रदेश सहसचिव विजय कुर्रे, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा तथा लाल साय खुंटे सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज करेंगे। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज शक्ति ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला इकाई के साथ-साथ मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा तथा सक्ती ब्लाक ईकाई के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं। सक्ती ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने आगे बताया कि सक्ती जिले में सतनामी समाज द्वारा यह पहला बड़ा आयोजन है। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ -साथ सतनामी समाज के अधिकारी कर्मचारियों का समूह भी जी जान से जुटा हुआ है। आयोजकों द्वारा प्रतिभागी युवक -युवतियों के लिए 200 रू पंजीयन शुल्क तय किया गया है। इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में प्रतिभागी युवक-‌युवतियों के लिए संवैधानिक नियमों के तहत युवतियों को 18 वर्ष तथा युवकों को 21 साल की आयु पूरी करनी जरूरी होगी। इसके अतिरिक्त पंजीयन के समय प्रतिभागी युवक-युवतियों को दो – दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लेकर पहुंचने की अपील की‌ गई‌‌ है। यह वैवाहिक परिचय सम्मेलन प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई तथा अधिकारी कर्मचारी सतनामी समाज के आयोजकत्व में सम्पन्न होने जा रही है। इस आयोजन को लेकर सतनामी समाज में उत्साह देखने को मिल रही है।

Related Posts:

  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e9e3bb40-ac7b-490b-9332-05cb5895dcbf
    संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह डिजिटल…
  • parichy-sammelan--768x480
    सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती के परिचय…

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in