• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती जिला के डोंड़की म सतनाम महामहोत्सव के आयोजन म पंथी नृत्य के धूम

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती/बेलादुला: सक्ती पुलिस ने गुरूवार 30 जनवरी को सतनाम महामहोत्सव के मंच से उपस्थित जनसमूह को सायबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन संबंधी जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर एएसआई यशवंत राठौर ने यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन दिनों 36 वें सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसका थीम है परवाह। हम सब पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनसाधारण के बीच यातायात नियमों के पालन करने तथा सायबर अपराधों सहित अन्य अपराधों के संबंध में जन जागरूकता फैला रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर सक्ती पुलिस ने वाहन चलाते समय हमें यातायात नियमों की जानकारी तथा उसके पालन को अनिवार्य बताया। इनकी अनदेखी तथा लापरवाही से ही हम दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इनसे बचने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की बात कही। सायबर अपराधों के संबंध में जागरूकता प्रदान करते हुए खगेश्वर राठौर ने कहा आजकल इंटरनेट बैंकिंग , आनलाइन फ्राड, यूपीआई से‌ संबंधित धोखाधड़ी के जरिए लोग इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने सावधानी बरतने की बात कही। पुलिस ने समझाईश देते हुए कहा कि ऐसे अपराधों से बचने के एकमात्र उपाय सावधानी व सतर्कता बताया। इस मौके पर सक्ती पुलिस ने संचार साथी, टेफको पोर्टल के बारे में भी जानकारी प्रदान किया। इस मौके पर एएसआई यशवंत राठौर के साथ हवलदार मनमोहन बरेठ व आनंद राम कंवर, आरक्षक विकास बरेठ, आरक्षक खगेश्वर राठौर, आरक्षक जय गबेल, आरक्षक ज्वाला नेताम, आरक्षक सुभाष सिदार, आरक्षक तेज प्रकाश राठौर, तथा आरक्षक कमलेश लहरे उपस्थित रहे।‌ बात करें डोंड़की में सतनाम महामहोत्सव के आयोजन की तो यह आयोजन सत्यम झंकार पंथी पार्टी डोंड़की भांठापारा के तत्वावधान में नब्बे के दशक से चली आ रही है। अपने तीन दशक से भी अधिक लंबे समय यात्रा में यह पंथी लोक नर्तक दल प्रदेश भर में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता है। सत्यम झंकार पंथी पार्टी के संस्थापक व ख्यातिलब्ध पंथी गायक शुकलाल लहरे ने बताया कि सत्यम झंकार पंथी पार्टी डोंड़की भांठापारा विगत तीन दशक से भी अधिक समय से गुरू बाबा घासीदास जी के मनखे-मनखे एक बरोबर पर आधारित समतामूलक सतनाम विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह कार्य आज भी जारी है। हमें इस बात की खुशी है कि हमारे बच्चे अब इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। इधर डोंड़की में आयोजित सतनाम महामहोत्सव के आयोजन में पंथी लोक नृत्य की धूम‌ मची‌ हुई है।

Related Posts:

  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • 634684f0-92c7-44d3-b51b-f73126c16bee
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 281b57b2-ffae-4e98-aa8a-d243e2e35497
    जिला पुलिस जांजगीर 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह…
  • 17ba285f-41a8-4b39-80c0-756fc34c44f9
    जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा मनाए जात हे 34 वां…
  • IMG-20250109-WA0141
    जिला सक्ती ब्लाक जैजैपुर के ग्राम खजुरानी म पाच…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in