• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम पंचायत सिंघरी में सरपंच पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, पंचों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

ग्राम पंचायत सिंघरी की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी धनुदार के खिलाफ पंचायत के पंचों ने गंभीर आरोप लगाते हुए (सरपंच आरोप) जिलाधीश से शिकायत की है। पंचों का आरोप है कि सरपंच नियमित रूप से पंचायत बैठकों में उपस्थित नहीं होतीं और कई बार उनकी जगह पति या ससुर बैठक में पहुंचते हैं। आरोप है कि उनके द्वारा पंचों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और विरोध करने पर धमकी दी जाती है।

काम अब तक अधूरा, ग्राम पंचायत सिंघरी में अनियमितता के आरोप (सरपंच आरोप)

पंचों ने शिकायत में पंचायत की मूलभूत एवं 15वें वित्त की राशि का बिना प्रस्ताव के निजी स्वार्थ में उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत बैठकों में पारित प्रस्तावों पर भी अब तक अमल नहीं किया गया है। सरपंच से जानकारी मांगने पर कथित तौर पर उन्हें जानकारी नहीं होने की बात कहकर मामले को टाल दिया जाता है। शिकायत में बजरंग बौद्ध में नाली निर्माण का मामला भी उठाया गया है। पंचों के मुताबिक नाली निर्माण के लिए 5 लाख 8 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी।

इसमें से 2 लाख 8 हजार रुपये नवंबर 2025 में निकाले गए, लेकिन आज तक नाली निर्माण नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पंचों ने जिलाधीश से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पंचायत की राशि के उपयोग की जांच करने और दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts:

  • e6420a59-87b6-4d32-a156-2c15fcb59e77
    ग्राम पंचायत हरदी जैजैपुर के पंचायत सचिव प्रेमलाल…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in