• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

170 की बीयर 180 में बेची, ग्राहक ने ठोक दिया केस, सरकार को देने पड़ गए 25 हजार

बोतल पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 170 रुपये अंकित था, लेकिन आउटलेट पर उससे 180 रुपये वसूले गए।

थानामथिट्टा। केरल में एक ग्राहक से बीयर की बोतल पर निर्धारित मूल्य (MRP) से 10 रुपये अधिक वसूलना सरकारी शराब निगम को महंगा पड़ गया। उपभोक्ता आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन (KSBC) को ग्राहक को 25 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च देने का आदेश दिया है।

MRP 170 रुपये, वसूले गए 180 रुपये

मामला पथानामथिट्टा जिले का है, जहां एक ग्राहक ने KSBC के आउटलेट से 650 मिलीलीटर की बीयर की बोतल खरीदी। बोतल पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 170 रुपये अंकित था, लेकिन आउटलेट पर उससे 180 रुपये वसूले गए। ग्राहक ने जब अतिरिक्त राशि लिए जाने पर आपत्ति जताई तो कथित तौर पर कर्मचारियों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उसने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई।

शराब निगम ने दी सफाई

सुनवाई के दौरान KSBC ने माना कि ग्राहक से 180 रुपये लिए गए थे। निगम ने दलील दी कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा उपकर (Social Security Cess) लागू किए जाने के बाद शराब की कीमतों में संशोधन हुआ था। निगम का कहना था कि पुराने स्टॉक पर नई कीमतों के लेबल लगाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं था, इसलिए संशोधित दरों पर बिक्री की गई। साथ ही आउटलेट पर नई कीमतों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई थी।

आयोग ने दलीलों को किया खारिज

उपभोक्ता आयोग ने निगम की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। आयोग ने कहा कि किसी भी उत्पाद पर अंकित MRP से अधिक कीमत वसूलना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। ग्राहक केवल पैकेट पर लिखी जानकारी पर भरोसा करता है और वही कीमत वैध मानी जाती है।आयोग ने माना कि MRP से अधिक राशि लेना उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी की श्रेणी में आता है।

ग्राहक को मिलेगा 25 हजार रुपये

आयोग ने अपने आदेश में कहा कि ग्राहक को हुई मानसिक परेशानी और असुविधा के लिए 15 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा 10 हजार रुपये कानूनी खर्च के रूप में भुगतान किए जाएं। साथ ही अतिरिक्त वसूले गए 10 रुपये भी शिकायत दर्ज होने की तारीख से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने KSBC को 30 दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है।

Related Posts:

  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • 71f9108d-8202-49b8-9664-3f7dfb232d52
    सक्‍ती जिला म तहसीलदार के दबंगाई आगू आये हे जिहा :…
  • india-nepal-dual-citizenship-case-1783223822
    भारत में आधार-वोटर कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का…
  • पंचायत की पहल से अब होगा तलवार बाजी युवक पर कार्यवाही, जल्द करेंगे मकान खाली
    पंचायत तथा ग्रामवासियों की पहल से अब होगा तलवार बाजी…
  • राजीव युवा मितान क्लब
    राजीव युवा मितान क्लब
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in