• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर 35000/- रुपये जुर्माना

श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती के मार्गदर्शन में जिला सक्ती क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना में अंकुश लगाने के लिये की जा रही पहल के परिपालन में यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा तथा यातायात में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा जिले में वाहनों की सघन चेकिंग कर ब्रीथ एनालाइजर यंत्र से वाहन चालकों की चेकिंग कर शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 30.04.2026 को मसनिया मेन रोड एनएच-49 में (01) वाहन क्रमांक C.G. 11 AK 6677 के चालक शेख फारूख पिता शेख गफूर खान उम्र 31 साल साकिन बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला शक्ति (छ. ग.), (02) वाहन क्रमांक CG 04 QE0802 के चालक शिव शंकर चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 23 साल साकिन बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला शक्ति (छ. ग.) एवं (03) वाहन क्रमांक CG 11 AC 5483 के चालक राहुल साहू पिता संत राम साहू उम्र 36 साल साकिन पुरानी बस्ती कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई।

मामले में पंचनामा तैयार कर वाहनो को मौके पर जप्त किया गया एवं चालको का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा उक्त चालको को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत 35,000/- रुपये (पैंतीस हजार रुपये) के अर्थदंड से दंडित किया गया।

यातायात पुलिस जिला सक्ति आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें एवं यातायात नियमों का पालन करें।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-05-13 at 12.46.08 PM
    शराब पीकर वाहन चलोइया यातायात पुलिस जांजगीर की…
  • WhatsApp Image 2026-07-17 at 7.54.57 PM (1)
    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना
  • WhatsApp Image 2025-05-19 at 7.18.56 PM
    पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय…
  • WhatsApp Image 2025-04-20 at 11.47.57 AM
    शराब पीके वाहन चलोइया के विरुद्ध यातायात पुलिस…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.25.51_d06ca5a6
    मालवाहक वाहन में सवारी बैठाकर एवं शराब सेवन कर वाहन…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in