• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सनातन धर्म_ संस्कृति एवं परंपरा का अद्वितीय मुहूर्त अक्षय तृतीया @ आखा तीज

आखा तीज पर दान, जप_तप और पूजा का फल अक्षय…

अधिवक्ता चितरंजय

अक्षय अर्थात जो कभी क्षय (नष्ट) न हो… सनातन धर्म_ संस्कृति एवं परंपरा की अद्वितीय मुहूर्त अक्षय तृतीया @ आखा तीज वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाया जाने वाला एक अत्यंत शुभ और पवित्र हिंदू पर्व है तथा इस तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जब बिना किसी विशेष मुहूर्त के नए कार्य यथा विवाह, गृह प्रवेश और बहुमूल्य धातु बर्तन, सोना-चांदी क्रय की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, जप, तप और पूजा अक्षय फल प्रदान करते हैं।
यह अबूझ मुहूर्त साल भर में सबसे शुभ दिनों में से एक है, जिसमें कोई भी नया काम या निवेश करना अत्यंत सौभाग्यशाली माना जाता है।


यह दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव माना जाता है तथा माता लक्ष्मी की विशेष पूजा से सुख-समृद्धि आती है।


पौराणिक कथानक के अनुसार इस दिन त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी और महर्षि वेदव्यास ने महाभारत लिखवाना शुरू किया था। इसी दिन सुदामा- कृष्ण मिलन हुआ और सुदामा की दरिद्रता दूर हुई थी, फलस्वरूप जप_ तप दान इत्यादि शुभ कार्यों की परंपरा है।


विदित हो कि अक्षय तृतीया के दिन ही बद्रीनाथ धाम के द्वार खुलते हैं। इस प्रकार विभिन्न मान्यताओं के संगम पर्व के रूप में स्थापित सनातन धर्म संस्कृति का अद्वितीय और अद्भुत पल अक्षय तृतीया इस साल रविवार १९ अप्रेल को प्रातः १०.४९ से सोमवार २० अप्रेल को सुबह ७.२७ तक है जिस दरमियान हम एक नई कार्य योजना पर काम की शुरुवात कर सकते हैं, इस बात की चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने इस महत्वपूर्ण बेला पर सभी सनातन धर्मावलंबी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी अक्षय सुख समृद्धि प्राप्त करें ।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 21.30.33_e2455225
    तीज व्रत आत्म- नियंत्रण, संयम, भक्ति_प्रेम और नारी…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-11-01 at 20.18.28_be7a722e
    देव उत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ शुभ कार्य की…
  • थाना चांपा क्षेत्र के मंदिर के पुजारी मनके मंदिरों म चोरी के बढ़ते अपराध के रोकथाम करे बर बैठक होइस
    थाना चांपा क्षेत्र के मंदिर के पुजारी मनके मंदिरों म…
  • Untitled-1 copy
    श्रीगणेश चतुर्थी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in