• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सुदूर वनांचल ग्राम बम्हनी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वि

प्रमोद कुमार सोनवानी , मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित करने पेण्ड्रा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत बम्हनी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 46 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9 आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के यथाशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की सोच है कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोग जो जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते, उनकी सुविधा और उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उन तक पहुंचकर शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में जिला अधिकारियों द्वारा दी जा रही पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ की पात्रता एवं लाभ लेने हेतु आवेदन की प्रक्रिया आदि को ध्यान से सुनें, समझें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा आशा बबलू मराबी ने भी विभागीय स्टॉलों एवं शिविर के माध्यम से दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों से आग्रह किया। शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और 5 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत 17 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और राजस्व विभाग द्वारा 5 लोगों को किसान किताब प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को ‘‘विष्णु की पाती’’ प्रदान किया गया। साथ ही हितग्राहियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उन्हें आम, अमरूद, आंवला, जामुन, नींबू आदि फलदार उद्यानकी पौधे भी प्रदान किए गए।

शिविर में सभी विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और स्टॉल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना गया। शिविर में परियोजना निदेशक डीआरडीए दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, डीईओ जेके शास्त्री, तहसीलदार सुनील कुजूर, जनपद सीईओ पेण्ड्रा नम्रता शर्मा, पूर्व सीईओ डॉ. संजय शर्मा, बीईओ आरएन चंद्रा, बीआरसीसी रामकुमार बघेल, जनपद सदस्य चमेली बाई, सरपंच रामरतन पेन्द्रों सहित जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.12.41 PM
    जनसमस्याओं के समाधान सेती निरंतर प्रयासरत विधायक…
  • WhatsApp Image 2025-05-27 at 4.54.35 PM (1)
    सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत दतौद के समाधान शिविर म…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-09-08 at 5.38.05 PM
    कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 16.24.18_9c271f79
    साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : एग्रीस्टेक पंजीयन में…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in