• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती पुलिस द्वारा “विश्वास यात्रा – जहाँ गाँव, तहाँ थाना” जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

सक्ती ज़िले की पुलिस द्वारा “विश्वास यात्रा – जहाँ गाँव, तहाँ थाना” नामक एक विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है

। यह एक दीर्घकालिक व सतत प्रक्रिया के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण जनों से सीधे संवाद स्थापित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों को सप्ताह के सातों दिनों (सोमवार से रविवार) में विभाजित किया गया है।

यह सुनिश्चित किया गया है कि पुलिस टीम सप्ताह में कम से कम एक बार प्रत्येक गाँव का नियोजित रूप से भ्रमण कर वहाँ की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हो सके।

प्रत्येक दिवस के लिए एक लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपनी टीम के साथ संबंधित ग्राम में पहुँचकर संवाद स्थापित करेगा। अभियान की सतत निगरानी एवं जवाबदेही के लिए प्रत्येक दिन की विश्वास यात्रा की जानकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से दैनिक स्थिति रिपोर्ट (DSR) में संकलित की जाएगी।

इस अभियान का व्यापक प्रचार थानों एवं पंचायत भवनों में फ्लेक्स बैनरों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसकी जानकारी प्राप्त हो एवं वे इसमें सक्रिय सहभागिता निभा सकें।

सक्ती पुलिस इस अभियान के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनकेंद्रित बनाने के अपने प्रयासों को और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है।

जयहिंद।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सक्ती
    कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सक्ती
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in