• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले के सड़क सुरक्षा मितानों का विशेष जागरूकता, राहवीर योजना की दी गई जानकारी

  • थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम भुईगांव के साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में दी गई आवश्यक जानकारी जागरूकता
  • जिले के एक साथ 08 थानों के क्षेत्रांतर्गत गांव में जिसमें थाना जांजगीर, बलौदा, बम्हनीडीह, अकलतरा, पामगढ़, बिर्रा, नवागढ़ एवं मुलमुला पुलिस द्वारा किया विशेष जागरूकता,
  • सड़क सुरक्षा मितानों को बताया ”गोल्डन ऑवर” का फार्मूला_
  • सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद कर बनें अच्छे मददगार –

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम थाना जांजगीर पुलिस द्वारा ग्राम धूरकोट, थाना बलौदा ग्राम चारपारा थाना बम्हनीडीह ग्राम पिपरदा, थाना पामगढ़ के सहसा, थाना बिर्रा के ग्राम करही, नवागढ़ के ग्राम केरा एवं मुलमुला के ग्राम कोसा में सड़क सुरक्षा मितानों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा मितानों को यातायात नियमों के पालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत सरकार की राहवीर योजना के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है।

उपस्थित सड़क सुरक्षा मितानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों एवं क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें तथा दुर्घटना की स्थिति में घायलों की तत्काल सहायता कर मानवता का परिचय दें। बैठक में बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला “गोल्डन ऑवर” अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Related Posts:

  • c4377fea-e275-48ca-9e47-2125a6f6904f
    जिला के समस्त थाना/चौकि मन म एक संग 14 अलग-अलग…
  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 19.18.54_93751280
    👉 जिले के थाना/चौकि क्षेत्र अंतर्गत गांव म राहवीर…
  • WhatsApp Image 2025-07-14 at 14.31.01_680e69fc
    ⏺ जिले के समस्त थाना/चौकियों के अंतर्गत राहवीर योजना…
  • ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम कुलीपोटा म आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम म शामिल  होइन हे
    ⏺ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना जांजगीर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in