• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल नैला म यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के होइस आयोजन

⏩ जांजगीर-चांपा जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16.01.2025 को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल नैला में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

⏩ यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी द्वारा हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

जान-माल की सुरक्षा पर बल:

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।

यातायात पुलिस की अपील:

  • हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
  • वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
  • बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
  • नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
  • नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।

इस पहल का उद्देश्य जिले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है।

⏩ जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • bf7418b2-05ef-44c7-8347-e8cf156739c4 (1)
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के तहत थाना…
  • 57aad2fa-647a-4f1e-b504-77f9316058d1
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत थाना…
  • 9a259cea-eefc-42e9-bf2e-e209f37f213c
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहिना 2025 के तfहत…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in