• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद म नुक्कड़ नाटक के माध्यम ले यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन होइस

जांजगीर-चांपा जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 18.01.2025 को राहौद में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

⏩ यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं निरी कमलेश सेंडे द्वारा हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

जान-माल की सुरक्षा पर बल:

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।

यातायात पुलिस की अपील:

  • हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
  • वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
  • बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
  • नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
  • नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।

इस पहल का उद्देश्य जिले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है।

⏩ जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।

Related Posts:

  • bf7418b2-05ef-44c7-8347-e8cf156739c4 (1)
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के तहत थाना…
  • 9a259cea-eefc-42e9-bf2e-e209f37f213c
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहिना 2025 के तfहत…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 27d3babe-4ea6-4b40-a1b5-c1a46d2f2688
    36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in