• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

  • जिले के हाईवे किनारे ढाबा संचालकों को दी गई विशेष समझाइश-
  • बड़े मालवाहक वाहन एवं ट्रक, ट्रेलर को सड़क किनारे खड़े से मना करे
  • ढाबा/प्रतिष्ठान के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने
  • ढाबा के लिए विशेष रूप से पार्किंग हेतु गार्ड रखने
  • ढाबे के पास रोड कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने, ढाबा संचालकों को समझाइश दिया गया

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्वत: थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं हाइवे पेट्रोलिंग टीम के साथ जाकर हाईवे किनारे संचालित होने वाले ढाबा संचालकों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, और उन्होंने बताया कि कई बार बड़े मालवाहक वाहन एवं ट्रक चालक विश्राम के लिए ढाबों के सामने अथवा सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ढाबा संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है कि वे किसी भी बड़े वाहन को मुख्य सड़क अथवा रोड के किनारे खड़ा न होने दें तथा उन्हें सुरक्षित पार्किंग स्थल की ओर निर्देशित करें।

इसके साथ ही ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। ढाबों के सामने हाईमास्ट लाइट अथवा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.58.09 AM
    सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता का असर: जांजगीर-…
  • WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.18.51 PM
    NH मार्ग में लापरवाही पूर्वक वाहन खड़े करने वाले 15…
  • WhatsApp Image 2026-07-15 at 7.13.46 PM (1)
    यातायात जांजगीर पुलिस की अनूठी पहल : सड़क सुरक्षा और…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in