सक्ती ।। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा के कक्षा 12वीं विज्ञान के रेड क्रॉस छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 9वीं से लेकर के कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण किया गया। इस परीक्षण से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति लगाव को विकसित करने को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया था जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रेड क्रॉस के प्रभारी व्याख्याता श्रीमती लता साहू एवं श्रीमती सुषमा मनहर की कुशल नेतृत्व से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 12वीं के छात्राओं में कुमारी अंजनी, मेघा, महिमा, वंदना, संध्या एवं साथियों ने यह परीक्षण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. कमलेश व्याख्याता में आर. बी. सिदार, एस. के. गवेल, एस. पी. चंद्रा, टी. के. कुर्रे, श्रीमती लता साहू, श्रीमती उषा चंद्रा, श्रीमती सुषमा मनहर, सहायक शिक्षक विज्ञान रोशन कुमार चंद्रा, सहायक ग्रेड 2 वीरेंद्र सायसेरा, लीलाधर प्रसाद बरेठ, हर प्रसाद साहू, लीला राम सिदार उपस्थित थे।












