• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रंजिश पर फावड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर, घायल किया, आरोपी गिरफ्तार

  • थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त

मामले का विवरण प्रार्थी राजन पात्रे निवासी किरीत, थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.07.26 को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका हेतु निविदा सूचना निकलवाने गया था। वहां गांव का संतोष साहू मिला, जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिए 03 बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और प्रार्थी को गाली- गलौच करते हुए बोला तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो, मेरा जमीन खाली कराओगे। उससे पहले मैं तुमको जान से मारकर उसी जमीन में गाड़ दूंगा
कहते हुए आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर प्रार्थी के साथियों ने उसे इलाज के लिए राछाभाठा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। आरोपी संतोष साहू, उम्र 52 वर्ष, निवासी किरीत, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर -चांपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ff47e4f2-3d48-4c1c-8345-a272d8d7d651
    षड़यंत्र कर धार्मिक आस्था ल ठेस पहुंचाने वाला सोशल…
  • WhatsApp Image 2025-07-20 at 17.22.05_cf2c34e0
    दारू पिए ब पैसा नई देहे बर फावड़ा ले हमला कारोइया…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 4.43.10 PM
    जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार…
  • 5905dcd2-2f2a-4e8e-9026-7f47e249ec99-1
    ⏺️ CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये…
  • Untitled-1 copy
    ग्राम पंचायत कचंदा म बेजा कब्जा हटाए के नाम म सरपंच…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in