• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रभारी कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, जनशिकायत के लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण- प्रभारी कलेक्टर

प्रभारी कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, जनशिकायत के लंबित प्रकरणों का तेजी से करे निराकरण- प्रभारी कलेक्टर

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

सक्ती 21 जून 2023/ प्रभारी कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुवे जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को अविवादित, विवादित, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि राजस्व कार्यों में तेजी लाते हुवे लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित टीएल प्रकरणों और जनशिकायत की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद और बीज के भण्डारण तथा उठाव की जानकारी लेते हुए सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज का भण्डारण तथा किसानों के मांग तथा आवश्यकता के अनुरूप सुव्यवस्थित ढंग से वितरण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत किए जा रहे स्कूल जतन योजना तथा अन्य निर्माण कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी निर्वाचन के तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय कार्य तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से इनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा योजना, बेरोजगारी भत्ता, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, चिटफंड, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ मद अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों सहित अन्य निर्माण कार्यो की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन के कार्य, अमृत सरोवर योजना, सी-मार्ट, विधवा पेंशन सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा किए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सर्व एसडीएम, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से जल्द निराकरण करें - कमिश्नर डॉ संजय अलंग
    राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in