• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

  • चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार बाहर निकाल कर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को कर रहे थे भयाक्रांत
  • आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली क्रिस्टल 01 नग चापड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो किया गया जप्त आरोपियों के नाम

1- सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू पिता भगत सिंह पांडू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

2- निखिल बाधड़े पिता अंजोर दास बाधड़े उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भनेसर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

मामले का प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधि एवं सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क तथा CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 युवक स्कार्पियो में शारदा चौक के पास मेन रोड पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू निवासी भदोरा, एवं निखिल बांधडे निवासी भनेसर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली पिस्टल एवं 01 नग तलवार बरामद की गई। उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों से नकली पिस्टल, तलवार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून- व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Posts:

  • पंचायत की पहल से अब होगा तलवार बाजी युवक पर कार्यवाही, जल्द करेंगे मकान खाली
    पंचायत तथा ग्रामवासियों की पहल से अब होगा तलवार बाजी…
  • 8ee7b148-00c4-49ae-99e8-dfa6cdc5395a
    जान ले मारने के नियत ले चाकू से प्राण घातक हमला करने…
  • WhatsApp Image 2025-03-26 at 6.12.06 PM
    पिस्टल अऊ जिंदा कारतूस के संग थाना चांपा क्षेत्र के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-04-04 at 6.15.47 PM
    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को भयाक्रांत करने…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in