संवाददाता
श्रीमती सुनीता महंत
मोबाईल नंबर 9977109155
मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियों बुदकुवर चिरहे पिता कलश राम उम्र 45 वर्ष साकिन जर्वे, थाना नगरदा को उसका पति मामले का आरोपी कलश राम धिरहे पिता गंगूराम चिरहे उम्र 46 वर्ष साकिन जर्व के द्वारा परिवारिक कारणों व अपराधिक प्रकरण में घटना दिनांक 14.09.2022 के शाम 5.00 बजे दोनो सक्ती न्यायालय से पेशी में उपस्थित होकर वापस घर आते समय ग्राम जर्व में कोर्ट में चल रहे मामला व परिवारिक कारणों को लेकर आरोपी पति के द्वारा अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से प्रार्थिया के सिर माथा व गर्दन में प्राणघातक बार कर चोट पहुंचाकर फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम. आर. आहिरे (मा०पु०सं०), अति०पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह, अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ती श्री मोह० तसलीम आरिफ के आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर पता तलाश किया जा रहा था
कि दिनांक 12:04.2023 के रात्रि को सूचना मिला कि उक्त आरोपी अपने गांव आया है, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी नगरदा उप निरीक्षक सी.पी. कंवर थाना स्टाफ के साथ रवाना होकर ग्राम जर्व में घेराबंदी कर आरोपी कलश राम धिरहे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया है एवं घटना दिनांक को उसके द्वारा प्रयुक्त चाकू को पेश करने पर जप्त किया गया है। मामले के आरोपी कलश राम धिरहे पिता गंगूराम धिरहे उम्र 46 वर्ष साकिन जर्वे, थाना नगरवा, जिला सक्ती के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से दिनांक 12.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरी. सी.पी.कंदर थाना प्रभारी नगरदा म.प्र.आर. चन्द्रकला सोन, प्र०आर० सालिक राम, आरक्षक नान्ही यादव, राजकुमार कवर भुनेश्वर गर्ग, पुरुषोत्तम यादव, अश्वनी राठौर, रूप सिंह कंवर, गिरदेव सिंह, सुभाष राज, नरेन्द्र राठौर का विशेष योगदान रहा












