• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺ परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर म प्राप्त आवेदन पत्रों का किया जा रहा त्वरित शीघ्र निराकरण

परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य /काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर एक माह (जुलाई) में 149 प्रकरणों की सुनवाई कर किया गया निराकरण

⏺ सुनवाई उपरांत 34 प्रकरणों में राजीनामा कराया गया

⏩ जिला पुलिस द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र, जांजगीर में संचालित किया जा रहा है जिसमें आवेदक/आवेदिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे घरेलु हिंसा, पति-पत्नी में आपसी विवाद, दहेज प्रताड़ना, परिवारिक सामंजस्य, नशाखोरी से उपजे विवाद, शारिरिक शोषण, मारपीट, आर्थिक समस्या एवं अन्य समस्या से पीड़ित परिवार को पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर द्वारा आवेदक /अनावेदकों को बुलाकर परिवार, न बिखरे इस बात को ध्यान में रखते हुए पति/पत्नी को समझाईश देकर दोनों को एक- दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए शांति से रहने के लिए सुझाव देते हुये परिवारों को मिलाया गया।

⏩ परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पुलिस थाना एवं न्यायालय जाने से पूर्व दोनों पक्षों को समझाइस देना, छोटी-छोटी बात को लेकर पति-पत्नी में मनमुटाव, वैचारिक मतभेद एक दूसरे को शक संदेह करना जिसके कारण लड़ाई झगड़ा होकर पति – पत्नी अलग-अलग रहते हैं। ऐसे प्रकरण प्राप्त होने पर काउंसलर के द्वारा अत्यंत धैर्य से दोनों पक्ष को सुनकर आवश्यक समझाइस देकर परिवार को टूटने से बचा लिया जाता है ।

⏩ माह जुलाई 2025 में 194 प्रकरणों की काउंसलिंग की गई जिसमें 34 प्रकरण राजीनामा, 29 प्रकरण माननीय न्यायालय जाने, 14 प्रकरण कानुन कार्यवाही संबंधित थाना चौकी को भेजा गया।

⏩ परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की सुनवाई में परामर्श दात्रि काउंसलर/सदस्यगण एवं DSPश्रीमती सात्यकला रामटेके, निशा पाण्डेय, एनूका तिर्की, कविता भारद्वाज, महिला आरक्षक नीतू फर्रे, रेणु कुजूर, लक्ष्मी, सुधा सोम उपस्थित थे।

Related Posts:

  • jashpur_V_jpg--1280x720-4g
    दहेज के लिए विवाहिता का जीवन किया नर्क, पति, सास और…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-13 at 6.16.11 PM
    नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in