• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रायगढ़ वासियों का हमेशा कर्जदार रहूंगा :- ओपी चौधरी

मोदी के बयान को ओपी ने दोहराया…कामों के लिए हेड लाइन नही डेड लाइन..

शेखर नायक रायगढ़

रायगढ:-माताओं-बहनों के लिए दीदी सदन का भूमि पूजन करते हुए विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा रायगढ़ वासियों ने जो अपार स्नेह आशीर्वाद दिया है मैं हमेशा ऋणी रहूँगा। मोदी जी के बयान को दोहराते एम हुए कहा कामों के लिए हेड लाइन बल्कि डेड लाइन तय होनी चाहिए । कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय अवधि में पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। जिला प्रशासन के अधिकारी सभी कार्यों का रोड मैप बनाकर रखते है। वर्षा ऋतु के बावजूद उन्होंने यह भरोसा दिलाते हुए कहा भाई दूज के दिन महिला सदन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा । जनता के आशीर्वाद से प्रेरित होने की बात दोहराते हुए ओपी चौधरी ने कहा इस भवन के संचालन में किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा दीदी स्वय तय करेगी कि भवन का संचालन किस तरह से होगा। विष्णु देव साय सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा इतनी बड़ी योजना देश के किसी प्रदेश में नही है। हर महीने मेरे हस्ताक्षर से पैसे जब प्रदेश की बहनों के खाते में हस्तान्तरित होते तो मुझे आत्मिक संतोष का अनुभव होता है। उद्बोधन के दौरान ओपी ने अधिकारियों से इस भवन का निर्माण मजबूती से करने की बात कही ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसके ऊपर निर्माण कराया जा सके। रायगढ़ वासियों से मिली बड़ी जीत की वजह से उन्हें प्रदेश मे बड़ी जवाबदारी मिली है वे एक एक पल का सदुपयोग जनता के हित के लिए कर रहे है। रायगढ़ वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि रायगढ़ का बेटा प्रदेश स्तर पर जनहित के फैसले ले रहा है। प्रदेश स्तर की बड़ी योजनाएं मेरे जरिए पूरी हो रही है इसका श्रेय भी रायगढ़ वासियों को जाता है। इस दौरान मंच पर रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेता सहित संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts:

  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • 2ae96bb3-dea3-4829-a653-219c94af8fbd
    चिट्ठी न कोई संदेश,जाने वो कौन सा देश,जहां तुम चले…
  • 2ae96bb3-dea3-4829-a653-219c94af8fbd कल;लकजलक
    चिट्ठी न कोई संदेश,जाने वो कौन सा देश,जहां तुम चले…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in