• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRCCB के मानवाधिकार अधिवेशन म हाइकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय आऊ पत्रकार गण मन होईन शामिल ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जिला जांजगीर चांपा में प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के मानवाधिकार अधिवेशन आंबेडकर भवन, चांपा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग

लीगल सेल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि
निस्वार्थ भाव से वंचितों की सेवा कार्य ही मानवाधिकार संगठनों का प्रमुख लक्ष्य है और इस दिशा में प्रदेश मानवाधिकार संगठनों के कार्यकर्ता शिद्दत से लगे हुए हैं।


इन पलों में NHRCCB के प्रदेश अध्यक्ष तजिंदरपाल सिंह ने आगंतुक अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा हम आप सभी की उपस्थिति से गौरवान्वित हुए है

तथा उम्मीद है कि हम संगठन के साथ आम पीड़ितों की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर ने आयोजन की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ संगठन की पीठ थपथपाया तो वहीं नेपाल पर्यटन मंडल के अध्यक्ष दीपेश ने कहा कि भारत के लोगों के साथ काम करने में अपनापन का अहसास होता है इस अवसर पर नेपाल की मदर टेरेसा पुकारी जाने वाली गीता तथा नेपाल के ही पूर्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के द्वारा आयोजित महाधिवेशन में शामिल बच्चों के द्वारा पेश पारंपरिक लोक नृत्यों की झलक को खूब सराहा।
आज आयोजन समिति के द्वारा अंचल के पत्रकारों एवं समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जिसमें शक्ति से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंचे जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, पत्रकार मनोज पटेल, योम लहरे, उदय मधुकर व नरेंद्र राठौर को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया तो वहीं प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सलूजा के साथ सभी पत्रकार साथियों को भी स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में डा तजिंदर पाल की प्रदेश टीम के ललित बरेठ और जिला टीम के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही ।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 4.54.36 PM
    NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त…
  • WhatsApp Image 2026-09-25 at 5.00.44 PM
    सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in